शैव मत की कथाओ में मिलता है कि जब विष्णु नरसिंह का अवतार लेते हैं और हिरण्यकश्यप का वध करने के बाद क्रोधवश संसार का संहार करने के लिए आगे बढ़ते हैं तो भगवान शिव ने शरभ अवतार लेकर श्रीविष्णु से युद्ध किया। तभी से भगवान शिव को परशुराम की लड़ाई कहा जाने लगा। शैव कथाओं के अनुसार शिव और विष्णु अवतार नरसिंह के बीच इस युद्ध में शरभेश्वर शिव विष्णु स्वरुप नरसिंह को पराजित कर उनका क्रोध खत्म कर देते हैं। यह भी माना जाता है कि भगवान शिव जिस व्याघ्र चर्म पर बैठते हैं वो दरअसल नरसिंह भगवान के शरीर की खाल ही है।